जमीन विवाद फिर बना खूनी संघर्ष का कारण, सोनमोहरी में दो पक्षों में 7 घायल, मामला दर्ज
अनूपपुर। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनमौहरी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल हो गए। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इससे पहले भी भालूमाडा थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में ही 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
पुलिस की माने तो मूलचंद विश्वकर्मा के खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर अनसूईया गोंड व परिवारजनों के साथ विवाद चल रहा था। अनसूईया के पति सुरेश गोंड पहले उस जमीन पर खेती का काम करता था। इसके बाद सीमांकन कराने के बाद मूलचंद विश्वकर्मा उस जमीन पर खेती करने लगा। इसी को लेकर सुरेश और मूलचंद में विवाद होता रहा है। 25 जुलाई की रात मूलचंद एवं सुरेश की पत्नी अनसूईया के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ एक-दूसरे पर बंका हमला किया। इस हमले में संतोषी विश्वकर्मा पति मूलचंद विश्वकर्मा, मूलचंद विश्वकर्मा एवं उसका बेटा शिवम विश्वकर्मा एवं मूलचंद्र की चाची संतू बाई घायल हो गई। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
दूसरे पद से गोपाल सिंह पुत्र राम सिंह गौड, रमेश सिंह पुत्र मोतीलाल सिंह, शंकर पुत्र होमन सिंह, रविंद्र राठौर और हसन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपाल सिंह के पेट एवं रमेश सिंह की पीठ में गंभीर मोट होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल रविंद्र राठौर ने बताया कि मैं अपने घर के पास बड़ा था। तभी उधर से लड़ाई झगड़े के बाद मूलपद का बेटा अपनी मां एवं पापी को जिला चिकित्सालय ले जा रहा था। मेरे घर के पास बाइ तेज होने के कारण तीनों गिर गए। मूलचंद को लगा कि में उनके साथ मारपीट कर रहा ने तलवार से मेरे पर हमला कर दिया। अनसूया सिंह गौड़ ने बताया कि मूलचंद से जमीन विवाद था। मूलचंद 25 जुलाई की रात मेरे ऊपर ट्रैक्टर चलाने का प्रयास किया। राड से भी मेरे पर हमला किया। इसके बाद मैंने फोन कर अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। मति पर पहुंचे लोगों ने मुझे बचाया। तभी मूलचंद में धारदार हथियार से मूलचंद मेरे घर वालों पर हमला कर दिया।